Breaking News

VIDEO- भिंड: खेत ने उगली लाश, साड़ी से मिला लाश का सुराग

मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में एक युवती की हत्या कर लाश खेत में दफनाने का मामला सामने आया है. मामले के मुताबिक ज़िले के एक यादव परिवार की बेटी कविता अचानक लापता हो गई थी. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. तभी एक शख्स ने खेत में मिट्टी से साड़ी का एक टुकड़ा निकलता देखा तो पुलिस को खबर दी. पुलिस ने उस जगह मिट्टी खुदवाई तो उसमें से कविता की लाश निकली जिसे बेदर्दी से मौत के घाट उतारकर खेत में दफनाया गया था. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2xzGCkX

No comments